
रांची से मुकेश कुमार : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने इसी साल 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। क्रिकेट से दूर धोनी का सारा ध्यान है खेती, बागवानी, पशुपालन पर ।
महेन्द्र सिंह धोनी के पास है 46 एकड़ का बड़ा फॉर्म हाउस, जानिए क्या है इस फॉर्महाउस की खूबियाँ इस लंबे चौड़े फार्म हाउस में क्या क्या कर रहे हैं धोनी।
फॉर्म हाउस पर अलग-अलग खेती करने की शुरुआत तो कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने अब तो मुर्गी पालन करने की भी तैयारी कर ली है। तो साथ ही डेयरी भी मौजूद है।
महेन्द्र सिंह धोनी के गृहनगर रांची है,जहां सैंबो में स्थित जबरदस्त इस विशाल फॉर्म हाउस का उपयोग महेन्द्र सिंह धोनी ने पूरी सटिकता के साथ किया है, जिसमें करीब 43 एकड़ की जमीन पर तो तो खेती कर रहे हैं।
इसी फॉर्म हाउस को लोग इजा फॉर्म हाउस के नाम से जानते हैं। यहां पर महेन्द्र सिंह धोनी का आलिशान बंगला बना हुआ है तो बाकी खाली जगह पर बड़ी मात्रा में फलों और सब्जियों की खेती करने में लगा दी है। जिसमें डेयरी भी बनी हुई है तो अब वहां मुर्गापालन की भी तैयारी हो चुकी है।
43 एकड़ में फलों-सब्जियों की खेती के साथ डेयरी और मुर्गीपालन
क्रिकेट से दूर होने के बाद महेन्द्र सिंह धोनी का ये प्लान लॉकडाउन में ही नजर आ गया था, जब उन्होंने लॉकडाउन में ही जैविक खेती करने का फैसला किया था। वो अपने फॉर्म हाउस पर बड़े पैमाने पर सब्जी और फलों की खेती करने की शुरुआत तो कर चुके थे, तो साथ ही डेयरी भी लगा चुके थे, और अब हाल ही में उन्होंने कड़कनाथ मुर्गों की फॉर्मिंग करने की भी ठान चुके हैं।
कड़कनाथ के 2 हजार चूजों का दे रखा है ऑर्डर
महेन्द्र सिंह धोनी ने मध्यप्रदेश के झाबुआ जिलें में आदिवासी किसानोंको 2000 कड़कनाथ मुर्गों के चूजों का ऑर्डर दे दिया है।धोनी ने झाबुआ के एक आदिवासी किसान विनोद मेंडा को कुछ भुगतान कर दिया है और 15 दिसंबर तक ये ऑर्डर पूरा करने को कहा है। अब धोनी रांची में अपने फॉर्म हाउस पर कड़कनाथ मुर्गों की फॉर्मिंग करेंगे।
कड़कनाथ मुर्गों की बात करें तो इससे काफी फायदा होता है। इसका सेवन करने से शरीर को हाई प्रोटिन प्राप्त होता है। तो साथ ही इसका मांस शरीर के लिए अन्य चीजों में भी काफी उपयोगी है। धोनी ने ये ऑर्डर अपने एक करीबी वेटनरी डॉक्टर एसएस कूल्डू के माध्यम से दिया था। जिन्होंने झाबुआ में संपर्क किया। अब धोनी बड़ी मात्रा में इसी फॉर्मिंग करेंगे।
फॉर्म हाउस में फलों और सब्जियों की खेती भी बड़ी मात्रा में
इससे पहले ही एमएस धोनी ने अपने इस फार्महाउस में बड़े पैमाने पर स्ट्रॉबेरी, पपीता और अमरूद की खेती कर रहे हैं। इसके लिए वो उन्नत किस्म की बीज अपने देश के साथ ही कई दूसरे देशों से भी लेकर आए हैं।
खेती के सही रूप में ज्ञान के लिए उनका एक एग्रीकल्चर कंसलटेंट रोशन कुमार हैं। उन्होंने इसे लेकर बताया कि माही का खेती-बाड़ी में दिलचस्पी है। वो समय-समय पर यहां आते रहते हैं और खुद काम करने लग जाते हैं। फलों के अलावा धोनी इस फार्महाउस में बड़े पैमाने पर सब्जी की भी खेती करते हैं।
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बी.वी. नागरत्ना ने देश में बढ़ते भ्रष्टाचार पर… Read More
Bharat varta Desk राज्यसभा सांसद आदित्य साहू झारखंड भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे। नामांकन दाखिल… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर चल… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिंदी परिषद के तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ परिषद के… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘शौर्य यात्रा' का नेतृत्व किया. यह… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने 71 आईपीएस अधिकारियों को बदल दिया है। इनमें डीजी… Read More