राज्य विशेष

रांची प्रेस क्लब में फूड बाजार शुरू , पत्रकारों और परिवार के लिए सस्ते दर पर खाने-पीने के सामान

रांची संवाददाता: रांची प्रेस क्लब के फूड बाजार रेस्ट्रो एंड कैंटीन का उद्घाटन आज मुख्य अतिथि उपायुक्त छवि रंजन ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर उपायुक्त ने केक काटकर कैंटीन का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रांची प्रेस क्लब रेस्टो एंड कैंटीन से शुरू हो जाने से क्लब के सदस्यों को सुविधा मिलेगी। प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि फूड बाजार रेस्टोरेंट कैंटीन के शुरू हो जाने से सदस्यों और उनके परिवार को घरेलू वातावरण में खाने पीने की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
क्लब के सचिव अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि यहां क्लब के मेंबरों के लिए विशेष सुविधा और छूट रहेगी जबकि आम लोगों के लिए न्यूनतम दर पर सभी सुविधा दी जाएगी।
फूड बाजार रेस्टो एंड कैंटीन के संचालक गोपाल तिवारी ने कहा की क्लब के सदस्यों को और यहां आने वाले ग्राहकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना मेरा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब के सदस्य तथा आम ग्राहकों को वह सारी सुविधा प्रदान की जाएगी जो उन्हें बाजार में मिलती है।
उद्घाटन के अवसर पर मुख्य रूप से प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष पिंटू दुबे, संयुक्त सचिव जावेद अख्तर, कोषाध्यक्ष जयशंकर, कार्यकारिणी सदस्य, गिरजा शंकर ओझा, सुनील कुमार सिंह, प्रभात कुमार सिंह, दीपक जायसवाल, प्रशांत कुमार, अमित दास, रंगनाथ चौबे, प्रियंका मिश्रा, किसलय शानू, सुनील कुमार गुप्ता सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

हटाए गए राज्यपाल के प्रधान सचिव

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More

2 days ago

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago