
रांची संवाददाता: बुधवार को कोरोना वैक्सीन की पहली खेप विशेष विमान से रांची लाई गई l झारखंड को 16 हजार 200 वाइल वैक्सीन मिली है। एक वाइल से 10 लोगों को टीका दिया जा सकेगा। यानी झारखंड में पहले फेज के लिए 1.62 लाख लोगों के लिए टीके मिले हैं l वैक्सीन को नामकुम स्थित एनआरएचएम में रखा गया है।
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया है कि शुरूआती दौर में राज्य के 1.31 लाख स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगेगा। इसके अलावा रामगढ़ और नामकुम के मिलिट्री सेंटर भी वैक्सीन भेजी जाएगी। टीकाकरण के लिए राज्य में 129 केंद्र बनाए गए हैं।
स्वास्थ मंत्री ने बताया कि अगले 15 दिन में कोरोना वैक्सीन की दूसरी खेप आ जाएगी। 28 दिन पर दूसरा डोज स्वास्थ्यकर्मियों को लगाया जाएगा। उसके बाद फिर कोरोना के फ्रंट वारियर्स जैसे पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी जैसे लोगों को टीका लगाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन से लोगों के मन में आ रहे डर और संशय को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि कोरोना से डरने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है, क्योंकि यह जान बचाने के लिए वैक्सीन लाई गई है। अगर लोगों के डर को समाप्त करने की जरूरत हुई तो निश्चित रूप से वह कोरोना वैक्सीन लेने को तैयार रहेंगे।
वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से अपील करेंगे कि जिस प्रकार से उन्होंने बिहार चुनाव में वादा किया था कि लोगों को कोरोना वैक्सीन मुफ्त मुहैया कराई जाएगी, उसी प्रकार हम भी सरकार से अपील करते है कि झारखंड में भी लोगों को वैक्सीन मुफ्त मुहैया कराई जाए।
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More
Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More