राज्य विशेष

रांची- झारखंड के किसानों को मिलेगा मुआव-बादल

रांची से कुमुद रंजन : झारखंड के किसानों को मिलेगा मुआवजा ,वित्तीय वर्ष 2020 -21 में ओलावृष्टि एवं अतिवृष्टि के कारण फसलों का नुकसान जिन किसानों का हुआ है उनके क्षतिपूर्ति की भरपाई राज्य सरकार करने जा रही है ,झारखंड सरकार के कृषि पशुपालन सहकारिता मंत्री और आपदा विभाग के समन्वय से किसानों को यह मुआवजा और सहायता राशि मिलेगीI. आपदा प्रबंधन विभाग के साथ-साथ कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री श्री बादल और कृषि विभाग के सचिव श्री अबूबकर सिद्दीख ने भी विभागीय पत्र एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया था कि वह अपने जिले से किसानों को होने वाली क्षति की रिपोर्ट त्वरित गति से भेजें, 6 जिले के रिपोर्ट आपदा विभाग को नहीं आए हैं इसके अलावा सभी जिले के रिपोर्ट आ गए हैं जिसके बाद आपदा विभाग द्वारा किसानों के लिए राशि की जिला वार स्वीकृति दे दी गई है। सबसे ज्यादा पाकुड़,लातेहार ,गिरिडीह जिले के किसानों को राशि दी गई है इस कार्य हेतु कृषि मंत्री श्री बादल ने झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी और आपदा विभाग के मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी को धन्यवाद दिया है, श्री बादल ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में सरकार के तरफ से जवाब देते हुए कहा था कि ओलावृष्टि एवं अतिवृष्टि प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों को जो भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई करेंगे।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

22 hours ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

4 days ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

5 days ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

5 days ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

7 days ago