बड़ी खबर

रांची के जमीन कारोबारी के घर ईडी की रेड, 100 कारतूस और एक करोड़ कैश बरामद

Bharat varta desk:

प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड की राजधानी रांची क्षेत्र में जमीन कारोबारी कमलेश वर्मा उर्फ कमलेश सिंह के ठिकाने पर छापेमारी की. ईडी की टीम कमलेश के घर में कागजात को खंगाल रही है.

मालूम हो कि ईडी ने लैंड घोटाले मामले में जमीन कारोबारी कमलेश वर्मा उर्फ कमलेश सिंह को सवालों का जवाब देने के लिए समन भेजकर ईडी कार्यालय बुलाया था. लेकिन इसके बावजूद कमलेश ईडी के सवालों का जवाब देने नहीं पहुंचा, तो ईडी ने शुक्रवार को कमलेश के घर पर छापेमारी की.इस रेड में कारोबारी के घर से 100 कारतूस और एक करोड़ रुपए कैश बरामद किए गए हैं. पूरा मामला जमीन घोटाले से जुड़ा हुआ है.

ईडी ने कांके रोड के एस्टर ग्रीन अपार्टमेंट सहित कुछ अन्य ठिकानों पर ईडी की टीम ने एक साथ छापेमारी शुरू की . पिछले 10 सालों के दौरान कमलेश कुमार ने जमीन के कागजातों में हेर फेर कर करोड़ों की संपत्ति जमा की है. रांची जमीन घोटाले में गिरफ्तार कई आरोपियों के द्वारा कमलेश कुमार को लेकर चौंकाने वाली जानकारियां ईडी को दी गई थी. कमलेश कुमार रांची के एक स्थानीय अखबार में फोटोग्राफर का काम किया करता था. धीरे-धीरे वह जमीन के धंधे से जुड़ा.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

12 hours ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 day ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

4 days ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

5 days ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

5 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

2 weeks ago