राज्य विशेष

रांची के चौराहों पर बिहार चुनाव को लेकर बाजार काफी गर्म

रांची से मुकेश कुमार

हर नुक्कड़ और चाय दुकान पर चुनाव की चर्चा

झारखंड सचिवालय से लेकर विधानसभा और हर विभाग में कार्यरत बिहारियों के बीच चुनाव चर्चा का विषय बना

NEWSNLIVE DESK: झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाले बिहार वालों के दिलों में फिलहाल बिहार विधानसभा में मतदान को लेकर काफी उत्सुकता देखी जा रही है। दरअसल कोरोना काल में बड़ी संख्या में मजदूर बिहार से रोजगार के लिए रांची पहुंचे हैं। इसमें कई मजदूर बकायदा पूरे परिवार के साथ राजधानी रांची में मजदूरी कर भरण-पोषण कर रहे हैं, लेकिन आज बिहार में चुनावी रणभेरी की गूंज रांची तक सुनाई देने लगी है।

रांची में बैठे मजदूरों के दिलों में मतदान को लेकर उत्साह देखा जाने लगा है। भागलपुर के रहने वाले मनोज यादव रांची में रिक्शा चलाते हैं। अति उत्साहित हैं कि उन्हें अपने मत का प्रयोग करने घर जाना है। इसी प्रकार नवादा के रहने वाले मानिक राम , पूर्णिया के रहने वाले मोहम्मद हारून , गया के रहने वाले प्रमोद दास आदि बताते हैं कि किसी ना किसी तरीके से वह बिहार चुनाव में अपने वोट का प्रयोग करने जाएंगे। वर्तमान समय में रांची शहर में जहां भी बिहार के मजदूर भाई रहते हैं वहां चुनावी चर्चा जोरों पर है । कोई तेजस्वी को मुख्यमंत्री के रूप में देख रहा है तो किसी का कहना है नीतीश कुमार ही अच्छे हैं। इसी बीच में अपने पति का कामों में हाथ बंटाने वाली सुलोचना देवी कहती हैं कि बिहार में नीतीश कुमार ही ठीक है उसने शराब बंद करवा दिया है। हम महिलाओं पर अत्याचार बंद हो गया है भैया इसलिए नीतीश कुमार ही जीतेगा।
रांची सचिवालय में भी बड़ी संख्या में बिहार के लोग नौकरी करते हैं उनके बीच भी बिहार चुनाव चर्चा का विषय बना हुआ है । इस बीच रांची के नुक्कड़ और चौपालों पर इन दिनों बिहार चुनाव को लेकर चर्चा जोरों पर है। बिहार में सरकार किसकी बनेगी और चुनाव में इस बार वोट किसे करना है. इस पर घंटों मंथन हो रहा है। लिहाजा अब मतदान की तारीखों के अनुसार बिहार जाने की योजना बनने लगी है।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

सीबीआई ने जेपीएससी के पांच अफसरों को छोड़ा था, स्पेशल जज ने जांच का दिया आदेश

Bharat varta Desk सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने जेपीएससी-2 के पांच… Read More

3 days ago

एनकाउंटर में मारा गया तीन राज्यों में वांटेड गैंगस्टर अमन साहू, पुलिस से हथियार छीनकर भाग रहा था

Bharat varta Desk झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस… Read More

4 days ago

बिहार में 108 एएसपी और डीएसपी समेत 2 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

Bharat varta Desk बिहार में एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों का ट्रांसफर… Read More

6 days ago

डॉ एसएन पाठक बोले- महिला अधिकारों की रक्षा सरकारों की सर्वोच्च प्राथमिकता हो

Bharat Varta Desk : राष्ट्रीय सगठन ने आज रांची में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। रांची… Read More

6 days ago

पटना नगर स्वच्छता जागरूकता टीम द्वारा जेडी विमेंस कॉलेज में महिला दिवस सह स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

गंदगी के खिलाफ जारी है जंग, स्वच्छता के हैं चार रंग पटना, भारत वार्ता संवाददाता… Read More

7 days ago

एनटीपीसी के डीजीएम की गोली मारकर हत्या

Bharat varta Desk ह अपराधियों ने हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत फतह में एनटीपीसी के… Read More

7 days ago