बड़ी खबर

रांची के एसएसपी समेत झारखंड के 9 आईपीएस अफसर बदले

Bharat varta desk: रांची के एसएसपी समेत झारखंड के 9 आईपीएस अफसरों को सरकार ने बदल दिया है। रांची के एसएसपी सुरेंद्र झा को पुलिस मुख्यालय में स्थानांतरित करते हुए किशोर कौशल को नया एसएसपी बनाया गया है। इससे पहले किशोर कौशल जेएपीटीसी पद्मा में तैनात थे।
पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक एम. तमिल वाणन को प्रोन्नति देने के हुए उन्हें डीआईजी सीआईडी के पद पर तैनात किया गया। जैप-9 की समादेष्टा निधि द्विवेदी को एसपी सीआईडी रांची और पीयूष पांडे, एसपी जंगल वारफेयर स्कूल नेतरहाट को एसपी रामगढ़ बनाया गया है। रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार को पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर का वरीय पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध अनुसंधान विभाग प्रशांत सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक झारखंड सशस्त्र पुलिस बनाया गया है। झारखंड सशस्त्र पुलिस की अपर पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा को गृह, कारा-आपदा विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। बोकारो आईजी असीम विक्रांत मिंज का ट्रांसफर करते हुए आईजी अपराध अनुसंधान बनाया गया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

2 days ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

3 days ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

3 days ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

4 days ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

4 days ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

4 days ago