
रांची संवाददाता : रांची में 2018 से बंद अशोका होटल को अब झारखंड सरकार चलाएगी। आईटीडीसी में अपना शेयर राज्य सरकार को बेच दिया है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में सरकार और आईटीडीसी के अधिकारियों के बीच आज ए एम ओ यू हुआ। घाटे में रहने के कारण यह होटल बंद हो गया था । पर्यटन विभाग की ओर से 1985 में में अविभाजित बिहार में इस होटल को खोला गया था । इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में पैटर्न के विकास की अपार संभावना है। इसके लिए संसाधनों का विकास किया जा रहा है।
आइटीडीसी के पास होटल का 51 फीसदी शेयर है। वहीं बिहार सरकार के पास 37 फीसदी तथा झारखंड सरकार के पास 12 फीसदी शेयर है। होटल खरीदने के लिए राज्य सरकार आइटीडीसी और बिहार सरकार को उनके पास मौजूद शेयर के अनुपात में राशि का भुगतान करेगी। पर्यटन विभाग के मुताबिक उक्त शेयर की खरीद में करीब 22 करोड़ रुपये खर्च कर राज्य सरकार मालिकाना हक हासिल कर लेगी।
मुख्यमंत्री की पहल पर लिया गया फैसला
होटल अशोक के शेयर खरीदने पर अंतिम फैसला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर लिया गया। गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ इस मुद्दे पर बैठक की. बैठक में सीएम के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, पर्यटन सचिव पूजा सिंघल व वित्त सचिव हिमानी पांडेय शामिल थी।
मार्च 2018 से घाटे में रहने के कारण होटल बंद है 2.70 एकड़ भूमि पर 1985 में बना था होटल
होटल रांची अशोक मार्च 2018 से बंद है। लगातार घाटे में चलने की वजह से अशोक बिहार होटल कॉरपोरेशन लिमिटेड के बोर्ड अॉफ डायरेक्टर्स की बैठक में होटल बंद करने का फैसला किया गया था। 2.70 एकड़ भूमि पर 1985 में अशोका होटल का निर्माण हुआ था।
Bharat varta Desk बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए… Read More
Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More