बड़ी खबर

रांची- कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा विभिन्न केंद्रों में होगी 22 नवंबर को आयोजित

रांची संवाददाता: भारत सरकार कर्मचारी चयन आयोग (पूर्वी क्षेत्र) कोलकाता द्वारा आयोजित कंबाइन्स ग्रेजुएट लेवल (टियर-III) परीक्षा दिनांक 22 नवंबर 2020 को आयोजित की गई है। प्रथम पाली में परीक्षा सुबह 10:00 बजे पूर्वाहन से 11:00 बजे तक 07 विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।
इन परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा के आयोजन को लेकर पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा केंद्र पर भीड़ लगाकर विधि व्यवस्था भंग करने की आशंका को देखते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी सदर रांची द्वारा परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी की गई है। जो निम्न है-
सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर 5 या 5 से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना।
किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना।
सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र जैसे बंदूक, राइफल रिवॉलवर, बम, बारूद आदि लेकर चलना।
सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर किसी प्रकार का हरवे-हथियार जैसे लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा भाला आदि लेकर चलना।
किसी प्रकार की बैठक या आम सभा का आयोजन करना।
परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में यह निषेधाज्ञा दिनांक 22 नवंबर को प्रातः 07: 00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

3 days ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

3 days ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

3 days ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

4 days ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

5 days ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

5 days ago