रवि किशन का ओवैसी पर पलटवार, बोले- ‘सीएम योगी ढाई घंटे आरती करने वाले संन्यासी, उनके तेज से नष्ट हो जाओगे’

लखनऊ, भारत वार्ता संवाददाता :गोरखपुर से बीजेपी के सांसद रवि किशन शुक्ला ने एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी को खुलेआम चुनौती दी है। रवि किशन ने कहा कि ओवैसी योगी आदित्यनाथ के तेज के आगे टिक नहीं सकेंगे। रवि किशन ने कहा कि मैं ओवैसी को खुलेआम चुनौती देता हूं छूकर दिखाएं महाराज जी को…. इतने पर ही रवि किशन नहीं रुके उन्होंने कहा कि सन्यासी के आगे ओवैसी टिक नहीं सकेंगे और पैदल ही वापस लौट जाएंगे।

बीजेपी सांसद रवि किशन सहजनवा में एक कार्यक्रम में सोमवार को कहा कि योगी आदित्यनाथ ब्रह्मचर्य का पालन करने वाले हैं। वे ढाई घण्टे आरती करने वाले सन्यासी हैं। उनका तेज ऐसा है जिससे नष्ट हो जाओगे।

हालही में असदुद्दीन ओवैसी ने सीएम योगी को चैलेंज करते हुए कहा कि 2022 में योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे। उनकी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो जारी किया था। जिसमें ओवैसी ने कहा कि यदि हमारे इरादे मजबूत हुए तो उतर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं बनने देंगे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 months ago