Bharat varta Desk
केंद्र सरकार देश के कई राज्यों के राज्यपालों में बदलाव किया है। बिहार, ओडिशा, मिजोरम, केरल, मणिपुर के राज्यपालों को बदल दिया गया है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के राज्यपाल पद से रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने 5 राज्यों में नए राज्यपालों के नियुक्ति भी कर दी है। बता दें कि राष्ट्रपति ने अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया है। इसके साथ ही केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एक बार फिर बीजेपी में शामिल होंगे। उन्होंने ओडिशा के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। उनके इस्तीफे के बाद मिजोरम के गवर्नर हरी बाबू कांभांपती को ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया है।
जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम (सेवानिवृत्त) को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
Bharat Varta Desk प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी आग की घटना का CM योगी… Read More
Bharat varta Desk बिहार में राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को… Read More
Bharat varta Desk वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार झा को बुधवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस… Read More
। Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बजट 2025 से पहले ही… Read More
Bharat Varta Desk : बिहार के आईजी शिवदीप लांडे का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया… Read More
Bharat Varta Desk : मालदा रेल के डीआरएम मनीष गुप्ता ने कहा है कि श्रीमद्… Read More