
पटना, भारत वार्ता संवाददाता: 32 साल पुराने मामले में जन अधिकार पार्टी अध्यक्ष सह पूर्व सांसद पप्पू यादव को जेल भेजने के मामले में आज उनकी पत्नी व पूर्व सांसद रंजीत रंजन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नेता राजीव प्रताप रूडी मुख्यमंत्री और ड्रग्स माफिया के खिलाफ जमकर हमला बोला. पूर्व सांसद आज दिल्ली से पटना पहुंची और प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. उन्होंने भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी की पोल खोल कर रख दी. उन्होंने यह भी कहा कि 2 दिनों के भीतर यदि पप्पू यादव की रिहाई नहीं हुई तो वे आमरण अनशन करेंगी. उनके पति को मारने की साजिश हो रही है. जिस 32 साल पुराने मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है, जिस व्यक्ति की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है वह व्यक्ति उस मामले को फर्जी बता रहा है. उन्होंने कहा कि पप्पू यादव बीमार हैं. सरकार उनके खिलाफ जो रवैया अपना रही है उसे बंद करें.
कैसे मंत्री बने रूडी: उन्होंने पूछा कि राजीव प्रताप रूडी पायलट थे, किस के आशीर्वाद से मंत्री बने, कैसे राजनीति में आए, उत्तराखंड फार्म हाउस, बिहार, दिल्ली से लेकर जितने भी स्टाफ हैं, उसकी सैलरी कहाँ से दे रहे हैं. स्किल इंडिया में मंत्री थे मोदी साहब ने क्यों हटा दिया, कांस्टीट्यूशन क्लब का इंचार्ज रहते हुए कितने का घोटाला किया, स्किल इंडिया में ड्राइवरों को ट्रेनिंग क्यों नहीं दी? रंजीत रंजन ने रूडी पर कई सवाल किए.
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More