रंग लाई शाहनवाज की पहल, मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में बनेगा 400 करोड़ का मेगा फूड पार्क

नई दिल्ली, भारत वार्ता संवाददाता: बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन की मेहनत रंग लाई है. मंत्री बनने के चंद महीनों के भीतर बिहार में उद्योग धंधों की नींव डालने में शाहनवाज सफल होते दिख रहे हैं. मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर में नेशनल हाईवे के किनारे मेगा फूड पार्क बनेगा. इसकी घोषणा सोमवार को नई दिल्ली में बुलाए गए प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने की. शाहनवाज हुसैन ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार को दिया गया तोहफा बताया. उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे के किनारे बियाडा की 78 एकड़ जमीन पर यह फूड पार्क बनने जा रहा है. इसमें 30 इकाइयां लगेंगी जिनमें 300 से अधिक रुपए का निवेश होगा.

करीब 100 करोड़ से ज्यादा इसके निर्माण पर खर्च होगा .उद्योग मंत्री ने बताया कि कुल 400 करोड़ से अधिक की योजना है जिससे बिहार के किसानों को बड़ा फायदा मिलेगा. उन्होंने कहा कि खगड़िया में मेगा फूड पार्क बनाने के काम में तेजी लाई जाएगी. उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में कुत्तों को का जाल बिछाने को संकल्पित हैं. इस संकल्प के अच्छे परिणाम बिहार के लोगों को जल्द ही दिखेंगे.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 month ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 month ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago