Bharat varta desk.
कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में फंसे JDS नेता प्रज्वल रेवन्ना के बाद अब उनके भाई सूरज रेवन्ना को भी पुलिस ने रविवार (23 जून) को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर भी सेक्शुअल हैरेसमेंट का केस दर्ज किया गया है। पार्टी के एक कार्यकर्ता ने सूरज पर समलैंगिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं।
चेतन केएस नाम के एक युवक ने दावा किया कि 16 जून को JDS एमएलसी सूरज रेवन्ना ने उसे अपने फार्महाउस पर बुलाया था। यहां उन्होंने उसे जबरदस्ती चूमा और उसके होंठ और गालों को काट लिया।
प्रज्वल रेवन्ना और सूरज रेवन्ना JDS विधायक एचडी रेवन्ना के बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते हैं। सूरज हासन के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के बड़े भाई हैं। प्रज्वल पर कई महिलाओं से यौन उत्पीड़न का आरोप है। वे इस मामले में 24 जून तक न्यायिक हिरासत में हैं।
Bharat Varta Desk प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी आग की घटना का CM योगी… Read More
Bharat varta Desk बिहार में राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को… Read More
Bharat varta Desk वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार झा को बुधवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस… Read More
। Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बजट 2025 से पहले ही… Read More
Bharat Varta Desk : बिहार के आईजी शिवदीप लांडे का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया… Read More
Bharat Varta Desk : मालदा रेल के डीआरएम मनीष गुप्ता ने कहा है कि श्रीमद्… Read More