
Bharat varta desk: उत्तर प्रदेश में मचे चुनावी धमाल के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से आज पर्चा भरा। इस मौके पर देश के गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। पर्चा भरने के पहले योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा- अर्चना और हवन किया।
योगी के नामांकन के पहले एक सभा भी हुई। गोरखपुर में अमित शाह ने कहा कि योगी ने उत्तर प्रदेश में सुशासन का राज कायम किया है। आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। चुनाव में भाजपा इतिहास दोहराने जा रही है। विपक्ष को लगता है कि कोरोना के कारण सभाएं सीमित हो गई हैं, लोगों के बीच जाना नहीं पड़ रहा है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि भैया जो प्रचार करना है कर लो, उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है, भाजपा को फिर से 300 के पार सीटें मिलने वाली हैं ।
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More