
लखनऊ, भारत वार्ता संवादाता: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के नंबर दो सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले व अन्य पदाधिकारियों का एकजुट होकर मंगलवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के घर आयोजित भोज में पहुंचना, उत्तर प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है। सीएम और संघ के नेता डिप्टी सीएम के बेटे और उनकी नवविवाहिता को आशीर्वाद देने पहुंचे थे मगर इसके सियासी मायने तलाशे जा रहे हैं। संघ के पदाधिकारियों में क्षेत्रीय प्रचारक अनिल कुमार और दूसरे लोग भी मौजूद थे। कहा जा रहा है कि संगठन और मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना खत्म होने के उपरांत मुख्यमंत्री और संघ के दिग्गज यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि पार्टी और सरकार में कहीं कोई मतभेद और संकट नहीं है। यह केशव प्रसाद मौर्य के मनोमालिन्य को दूर करने की कोशिश भी बताई जा रही है। यहां बता दें कि 21 जून को डिप्टी सीएम के बेटे की शादी हुई थी मगर कोरोना संक्रमण के कारण बिना भीड़ जुटाए समारोह संपन्न कराया गया था।
सियासी गलियारों में योगी आदित्यनाथ सहित तमाम दिग्गजों का डिप्टी सीएम मौर्य के घर पहुंचना कार्यकर्ताओं में एकजुटता का संदेश देने की कोशिश के साथ ही मान-मनौव्वल की रणनीति माना जा रहा है।
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More