
Bharat varta desk: अपने घर पर ‘जबरिया रिटायर’ का पोस्टर लगाने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश काडर के आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर को योगी आदित्यनाथ की सरकार में कुछ महीने पूर्व जबरिया सेवानिवृत्ति दे दी गई थी। इसीलिए उन्होंने अपने घर पर’जबरिया रिटायर’का बोर्ड भी लगवा रखा है। उन्होंने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि वो अगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा है कि जब चुनाव लड़ने की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की तो उनके तमाम परिचितों ने इसका समर्थन किया और उनको इसके लिए उत्साहित किया है। अमिताभ ठाकुर बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सभी अलोकतांत्रिक, अवैधानिक, अमर्यादित और निरंकुश कामकाज का विरोध करते रहे हैं।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More