यूपी भाजपा पदाधिकारियों की नई टीम घोषित

Bharat Varta Desk : इस वक्त उत्तर प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में बड़ा फेरबदल किया गया है। नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। यूपी भाजपा के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने अबसे थोड़ी देर पहले कार्यकारिणी की घोषणा की है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति भी कर दी गई है। कुल मिलाकर भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी तैयारियों को मुकम्मल शक्ल देना शुरू कर दिया है।

कार्यकारिणी में 18 उपाध्यक्ष और 7 महामंत्री

भूपेंद्र चौधरी की ओर से जारी की गई कार्यकारिणी में 18 उपाध्यक्ष और 7 महामंत्री नियुक्त किए गए हैं। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से 16 नेताओं को बतौर मंत्री समाहित किया है। एक कोषाध्यक्ष, एक सह कोषाध्यक्ष, एक मुख्यालय प्रभारी और एक प्रभारी (प्रकोष्ठ एवं विभाग) नियुक्त किया गया है।

इन नेताओं को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

गौतमबुद्ध नगर की नोएडा सीट से विधायक पंकज सिंह को एक बार फिर उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। लखनऊ से विजय बहादुर पाठक, मेरठ से कांता कर्दम, लखनऊ से संतोष सिंह, कानपुर से सलिल विश्नोई, गौतमबुद्ध नगर से सुरेंद्र सिंह नागर, मुरादाबाद से सत्यपाल सैनी, आजमगढ़ से नीलम सोनकर, कानपुर से कमलावती सिंह, कासगंज से ब्रिज बहादुर, गाजियाबाद से सुनीता दयाल, हाथरस से दिनेश कुमार शर्मा, कानपुर से मानवेंद्र सिंह, बहराइच से पदम सिंह चौधरी, शामली से मोहित बेनीवाल, गोरखपुर से डॉ.धर्मेंद्र सिंह, कानपुर से देवेश कुमार कोरी और संत कबीर नगर से त्रियंबक त्रिपाठी बतौर उपाध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति में नियुक्त किए गए हैं।

इन 7 नेताओं को महामंत्री नियुक्त किया गया

अमेठी से गोविंद नारायण शुक्ला, लखनऊ से अमरपाल मौर्य, सीतापुर से अनूप गुप्ता, बाराबंकी से प्रियंका सिंह रावत, गाजीपुर से संजय राय, संत कबीर नगर से सुभाष यदुवंश और आगरा से राम प्रताप सिंह चौहान को महामंत्री नियुक्त किया गया है।

यूपी भाजपा में 16 मंत्री बनाए गए

यूपी भाजपा में प्रदेश मंत्री के तौर पर वाराणसी से शंकर गिरी, बुलंदशहर से डॉ.चंद्रमोहन सिंह, वाराणसी से मीना चौबे, आगरा से अंजुला सिंह माहौर और विजय शिवहरे, लखनऊ से शंकर लोधी, मऊ से शकुंतला चौहान, प्रयागराज से अनामिका चौधरी, अलीगढ़ से पूनम बजाज, लखनऊ से अर्चना मिश्रा, बुलंदशहर से अमित वाल्मीकि, गाजियाबाद से बसंत त्यागी, शिव भूषण सिंह, अमेठी से सुरेश पासी, लखनऊ से अभिजात मिश्रा और बदायूं से डीपी भारती को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।

यह हैं कोषाध्यक्ष और सह कोषाध्यक्ष

वाराणसी से मनीष कपूर को यूपी भाजपा में बतौर कोषाध्यक्ष नियुक्ति दी गई है। बरेली के संजीव अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कानपुर के भारत दीक्षित मुख्यालय प्रभारी रहेंगे। गोरखपुर के ओम प्रकाश श्रीवास्तव को प्रकोष्ठ और विभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

सभी छह क्षेत्रों के अध्यक्ष घोषित हुए

पिछले करीब एक महीने से उत्तर प्रदेश भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्षों को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश को सांगठनिक दृष्टिकोण से छह क्षेत्रों में विभाजित किया है। नई कार्यकारिणी के साथ क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा भी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कर दी है। भूपेंद्र चौधरी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पश्चिम क्षेत्र का अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया को नियुक्त किया गया है। सिसोदिया गौतमबुद्ध नगर जिले के रहने वाले हैं। प्रकाश पाल को बुंदेलखंड का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह कानपुर के ही निवासी हैं। वाराणसी के रहने वाले दिलीप पटेल को काशी क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आजमगढ़ के निवासी शहजानन्द राय को गोरखपुर क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है। लखीमपुर खीरी के रहने वाले कमलेश मिश्रा को अवध क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बरेली के रहने वाले दुर्विजय सिंह शाक्य को ब्रज क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago