
Bharat Varta Desk : यूपी कैडर के 1984 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अनूप चंद्र पांडेय को केंद्रीय चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया। वे दो वर्ष पूर्व 31 अगस्त 2019 को उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
अनूप चंद्र पांडे की चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्ति के बाद अब चुनाव आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त समेत तीन लोग हो गए हैं। बता दें कि साल 2019 में अनूप चंद्र पांडे उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। हालांकि, योगी सरकार ने उनका कार्यकाल 6 महीने के लिए बढ़ा दिया था। पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोरा के सेवानिवृत्त होने के बाद से 3 सदस्यीय कमिशन में एक पद खाली था। अब अनूप चंद्र की नियुक्ति के बाद तीनों पद भर गए हैं।
अनूप चंद्र पांडेय के बारे में बताया जा रहा है कि उनका 15 फरवरी 1959 को पंजाब के चंडीगढ़ में इनका जन्म हुआ था। अनूप चंद्र पांडेय ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा मैटेरियल मैनेजमेंट में एमबीए की उपाधि भी ली हुई है। 31 अगस्त 2019 को सेवानिवृत्त होने से पहले पांडेय उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास विभाग में आयुक्त के रूप में सेवा दे चुके हैं।
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More