
लखनऊ भारत वार्ता संवाददाता: 1984 बैच के आईएएस अफसर दुर्गा शंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव बनाए गए हैं। आज वे पदभार संभालेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नजदीक माने जाने वाले और शहरी विकास मंत्रालय में बतौर प्रधान सचिव के रूप में तैनात दुर्गाशंकर मिश्र को रिटायरमेंट के 2 दिन पहले केंद्र सरकार ने 1 साल का सेवा विस्तार दिया है। इसके साथ उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। अभी तक उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव पद पर तैनात राजेंद्र तिवारी को हटाकर केंद्र में प्रतिनियोजित किया गया है।
उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर इस नियुक्ति को काफी अहम माना जा रहा है। नए मुख्य सचिव मऊ जिले के रहने वाले हैं।उन्होंने IIT कानपुर से इलेक्ट्रॉनिक से इंजीनियरिंग किया और सिडनी आस्ट्रेलिया से MBA किया है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More