
बेतिया, भारत वार्ता प्रतिनिधि : तमिलनाडु मामले के बाद यूट्यूबर मनीष कश्यप मनीष कश्यप की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। तमिलनाडु में बिहारी श्रमिकों पर हमले का झूठा और भ्रामक वीडियो प्रसारित करने के आरोपी मनीष कश्यप पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस एक पुराने मामले में शनिवार सुबह फरार चल रहे यूट्यूबर मनीष कश्यप के बेतिया स्थित पैतृक आवास पर कुर्की करने पहुंची है। सुबह से ही भारी पुलिस बल उनके घर पहुंची। मजिस्ट्रेट की तैनाती में मझौलिया के डुमरी महनवा गांव में पुलिस यह कार्रवाई कर रही है।
वहीं, पटना से बेतिया जा रहे मनीष कश्यप के वकील को पुलिस ने मुजफ्फरपुर में ही डिटेन कर पटना वापस भेज दिया है।
बता दें कि तमिलनाडु में प्रवासियों पर हमला विवाद के बाद मनीष कश्यप सुर्खियों में है। इस मामले को लेकर यूट्यूबर मनीष कश्यप पर बिहार पुलिस ने कई एफआईआर दर्ज किए है। वहीं पश्चिम चंपारण में भी उसपर कुल 7 मामले दर्ज हैं। इनमें से एक केस पर कुर्की जब्ती के लिए पुलिस ने कोर्ट में अर्जी दी थी। इसी को लेकर शनिवार सुबह से कार्रवाई की जा रही है।
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More