बड़ी खबर

यह एनएच नहीं खेत है, गुस्साए लोगों ने हाईवे पर कर दिया धानरोपनी

सुपौल से राजीव मिश्रा की रिपोर्ट
बिहार सरकार राज्य में सड़कों का जाल बिछाने का दावा कर रही है। यह भी कह रही है कि राज्य में सड़कों की तस्वीर बदल गई है। मगर कोसी के इलाके में कई सड़कें ऐसी हैं जहां गाड़ियों को तो छोड़ दीजिए पैदल चलना भी कठिन है। थोड़ी सी बारिश हुई कि सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। ऐसी ही एक सड़क की जर्जर हालत से नाराज लोगों ने उस पर धनरोपनी कर दिया। सुपौल के करजाईन बाजार की इस सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग राजमार्ग यानी नेशनल हाईवे 106 कहते हैं। यहां थोड़ी सी बारिश होती है तो ठेहूना भर पानी जमा हो जाता है।
सड़क कहने के लिए तो राष्ट्रीय राज मार्ग है। मगर बरसात भर इस सड़क होकर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। यह सड़क 5 साल से जर्जर स्थिति में है। यहां लोगों का पैदल चलना भी दुष्कर है।
बुधवार को स्थानीय बाजार वासियों ने आक्रोशित होकर एनएच 106 पर लगे घुटने भर पानी में धान की रोपाई कर सड़क निर्माण कम्पनी व प्रशासन के प्रति रोष जताया। इस सड़क पर गुजरने के दौरान गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त होती रहती हैं। लोगों का कहना है कि इसे बनाने के लिए कई बार प्रशासन को ज्ञापन दिया गया मगर किसी का कोई ध्यान नहीं है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

जेडी विमेंस कॉलेज पटना में एनएसएस शिविर के तहत लघु नाटिका प्रतियोगिता, छात्राओं ने उठाए सामाजिक मुद्दे

पटना : जानकी देवी महिला महाविद्यालय, पटना में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय… Read More

42 minutes ago

नीतीश कुमार ने एमएलसी से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया… Read More

8 hours ago

नितिन नवीन ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, अब नीतीश की बारी

Bharat varta Desk बिहार की सियासी गलियारे से एक बड़ी खबर आई है। भारतीय जनता… Read More

8 hours ago

लोकगायिका नीतू नवगीत के नेतृत्व में जे.डी. वीमेंस कॉलेज में स्वच्छता जागरूकता अभियान

पटना : स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जे.डी. वीमेंस कॉलेज में एक प्रभावशाली… Read More

1 day ago

बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में लड़कियों का जलवा, टॉप 10 में 149 छात्र

Bharat varta Desk बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा 29 मार्च 2026 को शिक्षा… Read More

1 day ago

नेपाल में पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन, चीन को झटका

Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More

2 days ago