बड़ी खबर

यमुना में डुबकी लगाने के बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Bharat varta Desk

दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के साथ-साथ खुजली की समस्या भी हो रही है। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि उनको सांस लेने में तकलीफ या खुजली का पुराना कोई भी इतिहास नहीं है। पहले उन्हें इस तरह की बीमारी नहीं रही है।भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को यमुना के प्रदूषित पानी में डुबकी लगाई थी और 2025 तक इसे साफ करने के अपने वादे को पूरा करने में विफलता के लिए दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला। Media रिपोर्ट के मुताबिक, सचदेवा ने कहा, ‘आज यमुना में डुबकी लगाकर मैंने न केवल यमुना सफाई के मामले में केजरीवाल सरकार के धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के लिए माफी मांगी, बल्कि फरवरी 2025 में सत्ता में आने पर यमुना सफाई प्राधिकरण स्थापित करने का भी संकल्प लिया।’ भगवा पार्टी ने केजरीवाल और आतिशी के लिए दो वीआईपी कुर्सियों के साथ एक मंच भी बनाया था।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Bharat varta Desk नितिन नबीन को आज आधिकारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन… Read More

14 hours ago

कर्नाटक के डीजी सस्पेंड

Bharat varta Desk कर्नाटक के डीजीपी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव को सस्पेंड कर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदा में नई ट्रेनों को झंडी दिखलाई

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के मालदा रेलवे स्टेशन से… Read More

3 days ago

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 20 को

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीख… Read More

5 days ago

ED के खिलाफ रांची पुलिस की जांच पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई

Bharat varta Desk झारखंड हाई कोर्ट ने शुक्रवार सुबह हुई सुनवाई के बाद रांची पुलिस… Read More

5 days ago

सुप्रीम कोर्ट में ममता सरकार को झटका

Bharat varta Desk पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म आई-पैक पर छापेमारी मामले में पश्चिम बंगाल सरकार को… Read More

5 days ago