बड़ी खबर

मोहन भागवत का प्रधानमंत्री पर तंज-इंसान भगवान बनना चाहता है

Bharat varta desk:

झारखंड के गुमला में ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार (18 जुलाई) को कहा कि लोग इंसान से सुपरमैन, सुपरमैन से देवता, देवता से भगवान बनना चाहते हैं.

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, “प्रगति का कोई अंत नहीं है. लोग सुपरमैन बनना चाहते हैं, लेकिन वह यहीं नहीं रुकते, फिर वह ‘देवता’ बनना चाहते हैं, फिर ‘भगवान’, लेकिन ‘भगवान’ कहते हैं कि वे ‘विश्वरूप’ हैं. कोई नहीं जानता कि इससे बड़ा कुछ है भी या नहीं. विकास का कोई अंत नहीं है. हमें यह सोचना चाहिए कि हमेशा और अधिक की गुंजाइश होती है. कार्यकर्ताओं को यह समझना चाहिए. हमें हमेशा और अधिक के लिए प्रयास करना चाहिए.”

आरएसएस प्रमुख के इस बयान पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, “मुझे यकीन है कि स्वयंभू नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री को इस ताजा अग्नि मिसाइल की खबर मिल गई होगी, जिसे नागपुर ने झारखंड से लोक कल्याण मार्ग को निशाना बनाकर दागा है.”

सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

मोहन भागवत का बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक चर्चा छिड़ गई है. कांग्रेस समेत कई लोग इसे पीएम मोदी के ईश्वरीय शक्ति वाले बयान से जोड़कर देख रहे हैं. वहीं कई लोगों ने सवाल किया कि मोहन भागवत ये किसके लिए कह रहे हैं? कांग्रेस प्रवक्त रितु चौधरी ने कहा कि यहां मोहन भागवत किसको ट्रोल कर रहे हैं? कहीं वो हमारे नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री जी तो नहीं हैं?

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

3 days ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

6 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

6 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

7 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

1 week ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

1 week ago