बड़ी खबर

मोरबी पुल हादसा-3 बच्चों को खोने वाली मां बोली- दोषी को फांसी हो मगर पुल मरम्मत करने वाली एजेंसी के मालिक पर f.i.r. भी नहीं


Bharat varta desk: मोरबी पुल हादसे में बड़ी संख्या में बच्चों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि 1 साल से लेकर 10- 15 साल तक के 40 से अधिक बच्चे इस हादसे के शिकार हुए हैं। कांता बेन के 3 बच्चों को पुल ने लील लिया है। 20 वर्षीय चिराग मुछड़िया, उनके 17 साल के भाई धार्मिक और 15 साल के चेतन की इस घटना में जान गई है। उनकी मां ने दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है मगर दोषी पर सरकार की मेहरबानी का आलम यह है कि अभी तक फुल मरम्मत करने वाली एजेंसी के मालिक की जय सुख पटेल पर एफ आई आर भी दर्ज नहीं हुई है। उसके कुछ कर्मचारियों को गिरफ्तार करके मामले की खानापूरी की गई है।

10 साल तक पुल हिलेगा नहीं

इस पुल की मरम्मत ओरेवा कंपनी ने कराई है। इसके मालिक गुजरात के रहने वाले जय सुख पटेल एक रेडियो कंपनी के भी मालिक हैं और अपनी ऊंची पहुंच के लिए जाने जाते हैं। उनका एक वीडियो वायरल है जिसमें पुल के उद्घाटन के मौके पर वे कह रहे हैं कि दस साल तक पुल हिलेगा भी नहीं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा है कि कलेक्टर के इनकार के बाद भी ओरेवा कंपनी ने पुल खोला था।

नहीं बदला गया था पुल का केबल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुल की मरम्मत में कंपनी ने भारी लापरवाही बरती है। ओरेवा कंपनी ने पुल की रिपेयरिंग में सिर्फ फ्लोरिंग बदली थी पुल का केबल नहीं बदला गया था। इसके अलावा, 2 करोड़ की जगह सिर्फ 28 लाख ही खर्च किए गए थे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

2 days ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

3 days ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

3 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

4 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

4 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

5 days ago