Uncategorised

मोदी शनिवार को आईआईटी दिल्ली के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे

NewsNLive Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी, दिल्ली के 51 वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे, जिसके दौरान 2019 में ग्रेजुएट करने वाले छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी। आईआईटी दिल्ली के निदेशक वी रामगोपाल राव ने गुरुवार को एक ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “प्रधान मंत्री 7 नवंबर को आईआईटी दिल्ली के 51 वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे।”

निदेशक वी रामगोपाल राव ने कहा, “संस्थान के डोगरा हॉल में सीमित उपस्थिति और एक ऑनलाइन वेबकास्ट के जरिए सभी स्नातक छात्रों, उनके माता-पिता, प्रतिष्ठित पूर्व छात्रों, आमंत्रित मेहमानों और अन्य सभी लोगों के साथ दीक्षांत समारोह का आयोजन हाईब्रिड मोड में किया जाएगा। 2019 के ग्रेजुएट छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी।” दीक्षांत समारोह में पीएचडी, एम. टेक, मास्टर्स ऑफ डिजाइन, एमबीए और बीटेक छात्रों सहित 2000 से अधिक स्नातक छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी। राष्ट्रपति के स्वर्ण पदक, निदेशक के स्वर्ण पदक, डॉ. शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक, दस उत्तम स्वर्ण पदक और संस्थान रजत पदक भी स्नातक छात्रों को प्रदान किये जायेंगे।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Share
Published by
Dr Rishikesh

Recent Posts

नेपाल में नदी में बस गिरी, 18 यात्रियों की मौत

Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More

17 hours ago

बिहार के आईजी के सरकारी आवास पर आंध्र पुलिस का रेड

Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More

17 hours ago

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

1 week ago

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More

1 week ago

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

1 week ago