पॉलिटिक्स

मोदी और राहुल की एक ही दिन बिहार चुनाव में एंट्री, बढ़ेगा सियासी सरगर्मी

NewsNLive Desk: बिहार विधानसभा के चुनाव प्रचार में शुक्रवार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के मुख्य स्टार प्रचारक राहुल गांधी के उतरने के साथ ही सियासी सरगर्मी और बढ़ेगी। दोनों नेता अपने-अपने गठबंधनों के लिए चुनावी सभा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी सासाराम के डेहरी ऑन सोन, गया और भागलपुर में रैली को संबोधित करेंगे और 28 अक्तूबर को पहले चरण में भाग्य आजमा रहे विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सासाराम और भागलपुर की रैलियों में प्रधानमंत्री के साथ रहेंगे। गया में जदयू सांसद ललन सिंह मोदी के साथ मौजूद रहेंगे। वहीं, राहुल गांधी शुक्रवार को नवादा के हिसुआ और भागलपुर के कहलगांव में दो सभाओं को संबोधित करेंगे। नवादा में उनके साथ राजद नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी की बिहार चुनाव में आज पहली रैली है। दोनों नेता एक ही दिन चुनाव प्रचार करने उतर रहे हैं। ऐसे में राज्य का सियासी सरगर्मी और बढ़ना तय है। बिहार में इन दिनों सियासी सरगर्मी जोरों पर है और सभी पार्टियां जोरदार प्रचार में लगी हैं।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

3 days ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

3 days ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

3 days ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

4 days ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

5 days ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

5 days ago