
पटना भारत वार्ता संवाददाता- बिहार बोर्ड की मैट्रिक (10वीं) परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने इसे जारी किया। इसका 16 लाख से अधिक परीक्षार्थी इंतजार कर रहे थे। बाेर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट्स biharboardonline.bihar.gov.in व biharboardonline.com पर रिजल्ट जारी किया है। इसे एसएमएस के माध्यम से भी जाना जा सकता है।
लड़कियों ने बाजी मारी
रिजल्ट में जमुई के सिमुलतला स्कूल का जलवा नहीं दिख रहा है। रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है।दाउदनगर की रहने वाली रमायनी रॉय ने टॉप किया है। वह औरंगाबाद की पटेल हाईस्कूल की छात्रा हैं। उन्होंने 500 में 487 अंक (97.4 प्रतिशत) अंक हासिल किए हैं।नवादा की सानिया और मधुबनी के विवेक कुमार दूसरे स्थान पर हैं। इन दोनों के 486 अंक हासिल किए है। इसके बाद तीसरे स्थान पर औरंगाबाद की प्रज्ञा कुमारी हैं। जिन्होंने 485 अंक हासिल किया है। वहीं बता दें कि टॉप 5 में 8 विद्यार्थी शामिल हैं और टॉप 10 में 39 विद्यार्थी शामिल हैं।
कितने छात्र पास हुए
रिजल्ट का पास प्रतिशत79.88 रहा है। वहीं कुल 424597 स्टूडेंट को फर्स्ट डिविजन ,510411 सेकेंड डिविजन और 347637 स्टूडेंट्स थर्ड डिविजन से पास हुए हैं।
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More