
भारत वार्त डेस्क: मेघालय में पूर्व उग्रवादी के मारे जाने के बाद हिंसा बढ़ती जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार की शाम को मुख्यमंत्री के निजी आवास पर हमला कर दिया गया है। इस बीच गृह मंत्री लहकमन रिम्बुई ने इस्तीफा दे दिया है।रिम्बुई ने मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा से चेरिस्टरफील्ड थांगखियु नामक उग्रवादी के समर्पण करने के बाद पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत के मामले की न्यायिक जांच कराने की भी मांग की है। त्यागपत्र में गृह मंत्री ने कहा कि, ” मैं उस घटना को लेकर आश्चर्य व्यक्त करता हूं, जहां कानून के सिद्धांतों को लांघते हुए चेरिस्टरफील्ड थांगखियु के आवास पर पुलिस की छापेमारी के बाद उसे मार गिराया गया।”बताया जा रहा है कि उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। इन सब पढ़ने के बाद 17 अगस्त तक के लिए मेघालय में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। इसके साथ इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।
Bharat varta Desk आज कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के समक्ष सुल्तानगंज से कांग्रेस उम्मीदवार… Read More
Bharat varta desk झारखंड कैडर के 1994 बैच की आईपीएस तदाशा मिश्रा को झारखंड का… Read More
Bharat varta Desk जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (JNUSU) चुनाव परिणाम घोषित हो चुका है।… Read More
Bharat varta Desk बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा… Read More
Bharat varta Desk बिहार में आज विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए मतदान… Read More
Bharat varat Desk बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का प्रचार समाप्त हो गया… Read More