बड़ी खबर

मुस्लिम बुद्धिजीवियों से मिलने मस्जिद में पहुंचे मोहन भागवत,इमाम उमेर इल्यासी ने कहा – वो हमारे राष्ट्रपिता व राष्ट्र ऋषि

Bharat varta desk:
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय इमाम संगठन के प्रमुख डॉ उमेर अहमद इलियासी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उम्मीद इलियासी ने उन्हें राष्ट्रपिता और राष्ट्र ऋषि बताया।

गुरुवार सुबह मोहन भागवत ऑल इंडिया मुस्लिम इमाम ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख इमाम उमर अहमद इलियासी समेत अन्य मुस्लिम नेताओं से दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग मस्जिद में मिलने पहुंचे। यहां मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ उनकी करीब एक घंटे तक बैठक हुई। इस मौके पर आर एस एस के इंद्रेश कुमार और रामलाल भी मौजूद रहे। आर एस एस प्रमुख की मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ एक महीने में यह दूसरी बैठक है। इसके बाद उमैर इल्यासी ने मीडिया को बताया कि, मोहन भागवत का हमारे यहां आना एक सौभाग्य की बात है। देश की एकता और अखंडता बनी रहनी चाहिए। भले ही हमारी पूजा करने के तरीके अलग हो सकते हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

5 days ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

7 days ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

1 week ago

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

2 weeks ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

2 weeks ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

2 weeks ago