Categories: Uncategorised

मुज्जफरपुर: छह को होने वाली पार्ट थ्री की परीक्षा अब 11 को

मुज्जफरपुर संवादाता, मृणाल मयंक।

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर में स्नातक पार्ट थ्री की छह दिसंबर को होने वाली परीक्षा अब 11 दिसंबर को होगी। परीक्षा विभाग ने स्नातक के दो विषयों की परीक्षा की तारीख बदली है। छह के अलावे 10 दिसंबर को होने वाली परीक्षा अब 12 दिसंबर को होगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो मनोज कुमार ने इसकी अधिसूचना गुरुवार को जारी कर दी। उन्होंने बताया कि बाकी परीक्षायें पहले की तरह होंगी। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षा के कारण परीक्षा की तारीख बदली गयी है। पार्ट थ्री के अलावे वोकेशनल कोर्स की परीक्षा की भी तारीख बदली है। फूड साइंस की सात दिसंबर को होने वाली परीक्षा अब 10 दिसंबर को होगी। बीलिस की पांच दिसंबर को होने वाली परीक्षा अब 12 दिसंबर को होगी।

पूर्वी और पश्चिम चंपारण जिले का केंद्र  बदला

परीक्षा विभाग ने बीसीए और बीबीए के छात्रों के परीक्षा केंद्र भी बदल दिया है। इन छात्रों का केंद्र पहले मुजफ्फरपुर का एमपी सिन्हा साइंस कॉलेज था जो अब पूर्वी चंपारण के एसपी सिंह कॉलेज ऑफ टीचर्स एजुकेशन में होगा। दोनों जिलों के छात्रों ने वोकेशनल की परीक्षा केंद्र अपने ही जिले में करने की मांग की थी। इस बारे में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कुलपति से भी मांग की थी।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Share
Published by
Ravindra Nath Tiwari

Recent Posts

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

5 days ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

5 days ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

5 days ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

6 days ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

7 days ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

1 week ago