
Bharat Varta Desk : मुजफ्फरपुर से अपहरण किए गए होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. एसपी सिंह के बेटे को पुलिस ने आरा से सकुशल बरामद कर लिया है। शुक्रवार को अपराधियों ने चिकित्सक के बेटे विवेक का अपहरण कर लिया गया था। विवेक कुमार (उम्र 27 वराह ) अपने घर से रेस्टोरेंट के लिए निकला था। रास्ते में एक निजी स्कूल के सामने अपराधियों ने उसे जबरन खींच कर कार में बैठाया। फिर बड़े आराम से लेकर निकल गए थे।
वारदात के कुछ ही देर बाद अपराधियों ने विवेक के फोन से ही कॉल कर उनके पिता को कहा कि तुम्हारा बेटा हमारे कब्जे में है। होशियारी मत करना। थोड़ी देर बाद एक और कॉल आया, जिसमें 30 लाख की फिरौती की मांग की गई थी। फिरौती नहीं देने पर बुरा अंजाम भुगतने की भी बात भी कही गई थी।
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More