
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को राज्य के प्रमुख मीडिया जगत के संपादक एवं ब्यूरो प्रमुख के साथ अपने आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों के कारण हमारी आपस में मुलाकात नहीं हो पा रही थी। हम सब के सम्मिलित प्रयास से अब जब परिस्थितियां सामान्य होने लगी हैं तो मीडिया एवं सरकार के बीच ब्रिज बनाने हेतु इस तरह की भेंट वार्ता काफी कारगर सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे भेंटवार्ता से सरकार और मीडिया का संबंध प्रगाढ़ होगा, जिससे सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने में सहयोग प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि सरकार और बेहतर तरीके से कैसे जनसामान्य के लिए कार्य करे इस हेतु आप अपने सुझाव सरकार के साथ साझा करते रहें इससे हम जनसरोकार के कार्य करने में सहयोग प्राप्त होता रहेगा।
इस अवसर पर विभिन्न मीडिया जगत के आए संपादकों ने भी अपने वक्तव्य रखे और सरकार के इस पहल की सराहना भी की।
सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय के निदेशक शशि प्रकाश सिंह ने कार्यक्रम में स्वागत संबोधन किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का भी उपस्थित थे।
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More
पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More
Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More
पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More