
पटना। जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने सोमवार को सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे। नीतीश कुमार के अलावा बेतिया से भाजपा विधायक रेणु देवी और कटिहार से भाजपा विधायक तारकिशोर प्रसाद ने शपथ ली। जानकारी के अनुसार ये रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद दोनों उपमुख्यमंत्री होंगे।
सरायरंजन से जदयू विधायक विजय चौधरी भी नीतीश मंत्री मंडल में शामिल किए गए हैं। चौधरी पिछली सरकार में विधानसभा अध्यक्ष थे। सुपौल से जदयू विधायक विजेंद्र प्रसाद यादव ने भी मंत्री की शपथ ली। जदयू कोटे से अशोक चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष चौधरी पिछली सरकार में भी मंत्री थे। मुंगेर के तारापुर से दूसरी बार विधायक बने मेवा लाल चौधरी ने भी मंत्री पद की शपथ ली। मधुबनी के फुलपरास से पहली बार विधायक बनीं शीला मंडल ने भी जदयू कोटे से मंत्री पद की शपथ ली।
हम पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष मांझी भी नीतीश कैबिनेट में शामिल हुए हैं। संतोष विधानपरिषद के सदस्य हैं। वीआईपी पार्टी अध्यक्ष मुकेश सहनी ने भी मंत्री पद की शपथ ली। सहनी सिमरी बख्तियारपुर से चुनाव हार गए थे।
पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे और बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय भी नीतीश कैबिनेट में शामिल किए गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश की नई कैबिनेट में आरा से भाजपा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह को मंत्री पद मिला है। मधुबनी के राजनगर से विधायक रामप्रीत पासवान मंत्री बनाए गए हैं। दरभंगा के जाले से भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने मैथिली भाषा में शपथ ली। औराई से भाजपा विधायक रामसूरत राय भी मंत्री बने हैं।
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More