राज्य विशेष

मुख्यमंत्री योगी ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, बोले- 70 साल का तोड़ा रिकॉर्ड

लखनऊ, भारत वार्ता संवाददाता : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कह है कि आजादी के बाद से उत्तर प्रदेश देश के 6वें -7वें नंबर की अर्थव्यवस्था वाला बाद हुआ करता था लेकिन पिछले 5 साल में देश में दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था वाला बन गया है। योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखपुर में विधानसभा चुनाव के लिए पर्चा दाखिल करेंगे। इससे पहले उन्होंने गुरुवार को लखनऊ में अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया। पत्रकार सम्मेलन में उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी और बिहार के एमएलसी डॉक्टर संजय मयूख भी मौजूद थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पिछले 5 सालों में अपनी सरकार के कामकाज के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में उत्तर प्रदेश देश की दूसरी नंबर की मजबूत अर्थव्यवस्था वाला राज्य बन गया है। इस प्रदेश का सालाना आर्थिक बजट छः लाख करोड़ से ज्यादा का है जो कभी मुश्किल से दो लाख करोड़ वाला हुआ करता था।
उन्होंने कोरोनावायरस काल में सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि आज शत-प्रतिशत आबादी को पहली डोज मिल गई है।‌ और सत्तर फीसदी से अधिक ने दूसरी डोज ले ली है।


योगी आदित्नाथ ने कहा कि आज मेरी टीम के महत्वपूर्ण सदस्य केशव प्रसाद मौर्य का नामांकन है। मैंने सुबह ही उन्हें शुभकामनाएँ दे दी है। उन्होंने हर क्षेत्र में अपनी सरकार द्वारा किए गए काम की जानकारी देते हुए कहा कि 5 साल पहले जब चुनाव हो रहे थे तो हमने कुछ संकल्प किए थे। उस संकल्प को 5 सालों में कितना पूरा किया उसकी रिपोर्ट देने में यहां आया हूं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

2 hours ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

4 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

4 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

4 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago