
पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को मुख्य सचिवालय परिसर स्थित राजधानी जलाशय का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री को राजधानी जलाशय के क्षेत्र में पाए जाने वाले वनस्पतियों और पक्षियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। यहां 36 प्रकार के पक्षियों की प्रजाति देखे गए हैं जिसमें कुछ प्रजाति, प्रवासी पक्षियों की श्रेणी में आते हैं। मुख्यमंत्री ने राजधानी जलाशय के उन्नयन के पश्चात किए गए कार्यों की भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री राजधानी जलाशय के भ्रमण के दौरान अधिक से अधिक संख्या में पक्षियों की संख्या के क्रियाकलापों को देखकर आनंदित हुए।
भ्रमण के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली बार दिसंबर में जब हम यहां आए थे तो उस दौरान कहा था कि आने वाले समय में काफी संख्या में यहां पक्षियों का आगमन होगा। आज यहां काफी संख्या में पक्षियों को देखकर मुझे खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने इस जलाशय का नाम ‘राजधानी जलाशय’ दिया था। पर्यावरण की दृष्टिकोण से इस जलाशय को विकसित किया गया है। अब यह काफी सुंदर दिख रहा है। पक्षियों का कलरव बहुत अच्छा लग रहा है। राजधानी जलाशय का निर्माण स्कूली बच्चों के लिए किया गया है। यहां 20-20 के ग्रुप में गाइड के साथ स्कूली बच्चों को लाकर भ्रमण कराया जाएगा। 4 जनवरी के बाद स्कूली बच्चों का भ्रमण शुरू होगा।
भ्रमण के दौरान उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी मौजूद रहे।
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More