
Bharat varta desk:
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में 1 लाख 20 हजार 336 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांट कर इतिहास बनाया है .पटना में गांधी मैदान में आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक साथ 25 हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटा . इस मौके पर शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर, वित्त मंत्री विजय चौधरी, ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव, आवास मंत्री अशोक चौधरी ने भी मंच पर शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटा.
इसके पहले सीएम नीतीश ने अपनी ही गाड़ी में बैठाकर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को लेकर गांधी मैदान पहुंचे. इस दौरान उनके साथ विजय चौधरी भी मौजूद रहे. बाद में सभी ने नियुक्ति पत्र बांटा. इस समारोह में भाग लेने के लिए बिहार के कई जिलों से बसों में भरकर शिक्षक गांधी मैदान पहुंचे थे. अन्य जिलों में भी नियुक्ति पत्र वेतन समारोह आयोजित किए गए.
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More