
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को 1 अणे मार्ग स्थित “संकल्प” में मुख्यमंत्री निश्चय योजना के अंतर्गत हर घर नल का जल तथा घर तक पक्की गली-नाली योजना की प्रगति की समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने प्रस्तुतिकरण के दौरान बताया कि हर घर नल का जल योजना के अंतर्गत 55,873 वार्डों में काम पूर्ण हो चुका है और 2,281 वार्डों में कार्य प्रगति पर है।
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि गुणवत्ता प्रभावित 30,947 वार्डों में से 23,670 वार्डों में काम पूर्ण हो गया है। उन्होंने बताया कि कुल 87 प्रतिशत वार्डों में काम पूर्ण हो चुका है और शेष वार्डों में कार्य तेजी से पूर्ण किया जा रहा है।
नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव आनंद किशोर ने बताया कि शहरी निकायों में 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है और शेष कार्य तेजी से पूर्ण किया जा रहा है।
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए हर घर नल का जल योजना की शुरुआत की गई है। हमलोगों का उद्देश्य है कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो, इसके लिए उचित रखरखाव जरूरी है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि रखरखाव के लिए एक तंत्र विकसित करें और लगातार निगरानी करते रहें।
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More