बड़ी खबर

मुख्यमंत्री के पिता गिरफ्तार, ब्राह्मणों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने पर हुई करवाई


Bharat Varta desk:
छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ब्रह्मण समाज के खिलाफ विवादित टिप्पणी को लेकर रायपुर के डीडी नगर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। रायपुर पुलिस ने नंद कुमार बघेल को आगरा से गिरफ्तार किया है।
उन्हें आज रायपुर की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सीएम के पिता ने कहा कि यह उनके अंतिम लड़ाई है और वे बेल नहीं लेंगे। वे सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। लखनऊ में और उसके पहले रायपुर में भी नंद कुमार बघेल ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। इसके खिलाफ समाज के लोगों ने जगह जगह प्रदर्शन किया था। भाजपा ने भी सीएम के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम चलाने का ऐलान किया था।
दरअसल, पिता के खिलाफ शिकायत के बाद सीएम भूपेश बघेल ने ही पिता पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि पिता के रूप में उन्हें पूरा सम्मान, लेकिन माहौल बिगाड़ने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दे कि सीएम के पिता ब्राह्मणों के खिलाफ काफी दिनों से अभियान चला रहे थे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

2 days ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

6 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

6 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

6 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

2 weeks ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago