शिक्षा मंच

मुंबई में राष्ट्रीय शिक्षा नीति और हिंदी एवं भारतीय ज्ञान परंपरा पर अंतरराष्ट्रीय परिचर्चा, विश्व हिंदी परिषद का आयोजन

Bharat Varta Desk

साठये महाविद्यालय, मुंबई और विश्व हिंदी परिषद, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान मे अंतरराष्ट्रीय परिचर्चा – “राष्ट्रीय शिक्षा नीति और हिंदी एवं भारतीय ज्ञान परंपरा” का आयोजन मुंबई में किया गया। एक प्रभावशाली विचार-विमर्श में भाग लिया। इस अवसर पर कैलिफ़ॉर्निया से विशेष अतिथि डॉ. अलका मनीषा मौजूद रहीं।

विश्व हिंदी परिषद के महासचिव विपिन कुमार ने अपने उद्घाटन भाषण में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संदर्भ में हिंदी भाषा की भूमिका को स्पष्ट किया और भारतीय ज्ञान परंपरा के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, “हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, सभ्यता और ज्ञान का संवाहक है। हमें इसे शिक्षा नीति में और अधिक मजबूती से शामिल करना होगा।”

Oplus_131072

यह कार्यक्रम साठये महाविद्यालय, विलेपार्ले (पूर्व), मुंबई के प्राचार्य डॉ. माधव राजवाड़े की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। परिचर्चा के संयोजक डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, अध्यक्ष हिंदी विभाग, साठये महाविद्यालय थे। आयोजन में शिक्षाविदों, छात्रों और हिंदी प्रेमियों की एक बड़ी संख्या ने हिस्सा लिया, जिन्होंने विभिन्न सत्रों में अपनी राय और सुझाव दिए। समापन सत्र में डॉ. माधव राजवाड़े ने इस कार्यक्रम की सार्थकता और महत्त्व पर प्रकाश डाला, और आने वाली पीढ़ियों के लिए इस तरह के संवादों को महत्वपूर्ण बताया।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 में हेमंत सोरेन ने झारखंड की आवाज बुलंद की

Bharat varta Desk मझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 के… Read More

20 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने संगम में लगाई डुबकी

Bharat Varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ मेले के अवसर पर संगम में आस्था… Read More

7 hours ago

दिल्ली में मतदान को लेकर भारी उत्साह, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, राहुल गांधी समेत कई दिग्वोगजों ने डाले

Bharat varta Desk दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए राजधानी की सभी 70 विधानसभा सीटों पर… Read More

7 hours ago

रांची एसएसपी की पत्नी बनीं सीडीपीओ से आईएएस अधिकारी

Bharat varta Desk झारखंड में गैर असैनिक सेवा संवर्ग के 6 अफसरों को आईएएस के… Read More

2 days ago

अनुराग गुप्ता हुए झारखंड के स्थाई डीजीपी

Bharat varta Desk झारखंड सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के तेजतर्रार और प्रभावशाली अधिकारी अनुराग… Read More

2 days ago

बीपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति गलत! सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को जारी की नोटिस

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बिहार सरकार को नोटिस जारी किया है।… Read More

2 days ago