
मुजफ्फरपुर से प्रभात कुमार
बिहार में पद्म सम्मान के मामले में महिलाओं का एकक्षत्र बोल वाला है। अब तक 15 पद्म पुरस्कार महिलाओं ने हासिल की है। इसमें मिथिलांचल की सर्वाधिक महिलाएं पद्म पुरस्कार से सम्मानित हुई है। इसकी विंध्यवासिनी देवी से लेकर गोदावरी दत्ता तक लंबी फेहरिस्त है। अब तक 1974 से लेकर 15 महिलाएं पद्म पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी है ।
इसमें मुजफ्फरपुर की दो महिलाएं हैं। सरैया की किसान चाची और कांटी थी कांटी की मृदुला सिन्हा जो गोवा की राज्यपाल भी रह चुकी है। समस्तीपुर की शारदा सिन्हा को दो पद्म सम्मान मिल चुका है। वह पहली बार पद्म श्री से सम्मानित हुई थी। जबकि इस बार पद्म भूषण से सम्मानित हुई है।
सबसे पहले विंध्यवासिनी देवी को सम्मान
बिहार की महिलाओं में सबसे पहले सन् 1974 में बिहार कोकिला स्व. विंध्यवासिनी देवी को लोक गायन के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए पद्मश्री दिया गया था। सन् 1975 में मधुबनी के जितवारपुर की रहने वाली जगदम्बा देवी को सबसे पहले मिथिला चित्रकला के लिये पद्मश्री मिला। उसके बाद सीता देवी (जितवारपुर, मधुबनी) को, 1981 तो गंगा देवी (रसीदपुर, मधुबनी) को, सन् 1984 में पद्मश्री से नवाजा गया।
फिर छठ गीतों के लिए दुनियाभर में पर्याय बन चुकी मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा को 2015 में पद्मश्री और 2018 में पद्मभूषण से सम्मानित किया। वंचित समाज के बीच शिक्षा और जागृति फैलाने के लिये सिस्टर सुधा के नाम से ख्यात सुधा वर्गीस 2006 को यह सम्मान दिया गया। साहित्य के क्षेत्र में मैथिली व हिन्दी की लेखिका उषा किरण खान व डॉ. शांति जैन पद्म अवार्ड को यह सम्मान दिया गया। चर्चित स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शांति जैन, किसान चाची राजकुमारी देवी और चनपटिया की विधायक भागीरथी देवी ने भी पद्म अवार्ड दिया गया। इसी साल पद्मश्री के लिए चुना गया है। गोवा की राज्यपाल चर्चित लेखिका मृदुला सिन्हा को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया ।, वहीं दुलारी देवी मिथिला चित्रकला में मिला।मिथिला चित्रकला के लिए ही 2011 में महासुंदरी देवी (रांटी, मधुबनी, 2017 में बौआ देवी (जितवारपुर, मधुबनी) और 2017 गोदावरी दत्ता (रांटी, मधुबनी) को पद्मश्री से नवाजा गया है।
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बी.वी. नागरत्ना ने देश में बढ़ते भ्रष्टाचार पर… Read More
Bharat varta Desk राज्यसभा सांसद आदित्य साहू झारखंड भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे। नामांकन दाखिल… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर चल… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिंदी परिषद के तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ परिषद के… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘शौर्य यात्रा' का नेतृत्व किया. यह… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने 71 आईपीएस अधिकारियों को बदल दिया है। इनमें डीजी… Read More