ब्रेकिंग न्यूज़

मांझी के जगह पर मांझी का सेटलमेंट, रत्नेश सदा 16 जून को लेंगे मंत्री पद की शपथ

पटना : बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के बेटे संतोष मांझी के इस्तीफे से नीतीश कुमार को बड़ा झटका लगा है। जहां नीतीश विपक्षी एकता को एकजुट करने की मुहिम चला रहे हैं वहीं, उनकी कैबिनेट में ही दरार आ रही है। अब संतोष मांझी की जगह सरकार के मंत्रिमंडल में जदयू विधायक रत्नेश सदा को जगह दी जा रही है। मुख्यमंत्री के अनुशंसा पर राज्यपाल ने रत्नेश सदा को मंत्री पद की शपथ के लिये पत्र है। 16 जून को 10 बजे राजभवन में रत्नेश सदा मंत्री पद की शपथ लेंगे।

बता दें कि रत्नेश भी उसी समाज से आते हैं जिस समाज से संतोष मांझी है। ऐसे में रत्नेश को बिहार सरकार में अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

रत्नेश सदा सहरसा के सोनबरसा से जदयू विधायक हैं। इनका पैत्रिक गांव महिषी प्रखंड के कुंदह में है। यह अनिसूचित जाति (मुसहर समाज) से आते हैं। वे पिछले 11 साल से सोनबरसा राज (सुरक्षित) विधानसभा से जदयू की टिकट पर लगातार चुनाव लड़ रहे हैं और वो विजयी भी रहे हैं। रत्नेश सदा ने 2010 से विधानसभा चुनाव लड़ना शुरू किया था। उन्होंने संस्‍कृत से आर्चाय की डिग्री भी हासिल की है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

1 week ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

2 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 weeks ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago