
रांची से डॉ0 असलम
झारखंड और केरल में फिल्माई गई हिंदी फिल्म घो घो रानी विभिन्न लोकप्रिय व चर्चित ओटीटी पर रिलीज कर दी गई है। फिल्म के निर्माता निर्देशक मेजर मुन्नी पंकज ने बताया कि इस फिल्म का चयन झारखंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए भी हुआ हैं। एम एक्स प्लेयर, हंगामा, प्राइम वीडियो, वोडाफोन, आईडिया, एयरटेल टीवी पर रिलीज यह सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म हैं।
फ़िल्म में गे विषय को विशेष कर केंद्रित की गई हैं। जिसे आधुनिक युग व पौराणिक युग से जोड़ कर प्रदर्शित किया गया हैं। एक घंटे 45 मिनट की यह फिल्म महिला सशक्तिकरण को प्रेरित करती हैं। वीएफएक्स और एनिमेशन से सुसज्जित कर्णप्रिय गीत संगीत से भरपूर यह एक मनोरंजक फ़िल्म हैं। मुन्नी पंकज ने ही इस फिल्म की पटकथा लिखी है। इस फिल्म के संगीत निर्देशक संगीतकार दिलीप सेन हैं। जबकि, बॉलीवुड के लोकप्रिय व चर्चित गायक कुमार शानू, अनुराधा पौडवाल और साधना सरगम ने गीतों को स्वर दिए हैं।जबकि,घो घो रानी में मुंबई, दिल्ली और झारखंड के कलाकारों ने अभिनय किया हैं। इस फ़िल्म के प्रमुख कलाकारो में नेहा निशी मिश्रा, पंकज कमल, मो राज, वर्षा राज, आकाश सिंह, अशोक कुमार, पूनम सिंह, प्रज्ञा, वर्षा, राजू, विकास कुमार, साहिबा, मनीष शाह, अक्षय, रूद्रांस, स्वीट गुड्डू, जयंत मिश्रा, रक्षा व अन्य हैं।
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More