
रांची: देश में महिला एवं दलित उत्पीड़न की बढ़ती घटना के विरोध में गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के समक्ष कांग्रेसियों ने धरना दिया गया। धरना पर बैठे पार्टी कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां थी। जिसमे भाजपा का नारा बेटी बचाओ ,नहीं-तथ्य छुपाओ, सत्ता बचाओ, हाथरस की बेटी को न्याय नहीं – केंद्र का यह व्यवहार देश को मंजूर नहीं, गरीब- दलित-आदिवासी की आवाज दबाओगे- सच कब तक छुपाते रहोगे, कितनी बेटियां चुपके से जलाओगे-देश की आवाज रोक ना पाओगें, शर्म करो के शब्द लिखे हुए थे. इस नारे को कार्यकर्ता आवाज लगा रहे थे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डा रामेश्वर उरांव ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल में एसटी-एससी की सुरक्षा के लिए कानून बनाए गए, उसके साथ भाजपा की सरकार लगातार छेड़छाड़ कर रही है.धरना का संचालन कांग्रेस एसएसी विभाग के उपाध्यक्ष केदार पासवान ने किया। धरना कार्यक्रम में मुख्य रुप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, संजय लाल पासवान, केशव महतो कमलेश, विधयक अंबा प्रसाद, पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, महिला कांग्रेस के अध्यक्ष गुंजन सिंह आदि मौजूद रहे.
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More