
Bharat varta desk:
देशभर में धूमधाम के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। देशभर का माहौल शिवमय हो गया है। चारों दिशाएं हर-हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो रहीं हैं। सभी शिव मंदिरों में सुबह से शिवलिंग पर जलाभिषेक किए जा रहे हैं। हर मंदिर में बाबा का भव्य श्रृंगार,रुद्राभिषेक और महाआरती कराई जा रही है।
बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में घरों से लेकर मंदिरों में शिव पूजा हो रही है। काशी में बाबा विश्वनाथ के मंदिर में जनसैलाब उमड़ा हुआ है तो झारखंड के देवघर मंदिर को भव्य ढंग से सजाया गया है। यहां बाबा का जलाभिषेक करने पूरी दुनिया से लोग पहुंचे हुए हैं। भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे के नेतृत्व में शाम को ऐतिहासिक शिव बारात निकालने की तैयारी की गई है।
नासिक के त्र्यम्बकेश्वर मंदिर समेत देश के सभी मंदिरों में श्रद्धालु अपने इष्ट देव की पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
देश के शीर्ष नेताओं की ओर से भी महाशिवरात्रि पर्व पर शुभकामनाएं दी गईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई दिग्गज हस्तियों ने भी देशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी।
पीएम नरेंद्र मोदी ने महाशिवरात्रि पर शुभकामनाएं देते हुए टूथ किया है कि सभी देशवासियों को महाशिवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं। हर-हर महादेव।
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More