
मुंबई : महाराष्ट्र के सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सरकारी सीएम आवास ‘वर्षा’ छोड़ अपने निजी आवास ‘मातोश्री’ में शिफ्ट कर गए हैं। महाराष्ट्र के मंत्री और सीएम उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे, भाई तेजस ठाकरे और मां रश्मि ठाकरे भी वर्षा से निकल गए हैं। बताया जा रहा है कि सीएम का पूरा परिवार मातोश्री पहुंच गया है। उनका सामान अब उनके निजी आवास मातोश्री में ले जाया जा रहा है। इस दौरान उद्धव ठाकरे के समर्थक उनका समर्थन करने के लिए सड़कों पर उतर आए और सरकारी बंगले ‘वर्षा’ से ‘मातोश्री’ तक भारी भीड़ देखने को मिला।
इससे पहले महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने सीएम आवास वर्षा से हो लोगों को संबोधित किया था। उन्होंने बागी विधायकों की ओर इशारा करते हुए कहा कि अगर शिवसैनिक मुझे बोलें तो मैं सीएम का पद त्यागने के लिए तैयार हूं। हालांकि शिवसेना नेता संजय राउत अब भी दावा कर रहे हैं कि उद्धव ठाकरे सीएम बरकरार रहेंगे।
इस घटनाक्रम के बीच आज मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से करीब एक घंटे तक बातचीत की। माना जा रहा है कि इस बैठक में दोनों नेताओं ने इस संकट से उबरने के विकल्पों पर चर्चा की जिसमें एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री का पद देने पर भी विचार किया गया।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More