बड़ी खबर

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री ईडी कार्यालय पहुंचे, होगी पूछताछ

Bharat varta desk:
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख अभी प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी कार्यालय में तलब किए गए हैं। ईडी ने उन्हें पहले भी कई बार बुलाया था मगर आज वे कार्यालय में पहुंच चुके हैं । जबरन वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग केस में वे आरोपी है। आरोपों की जांच के लिए आज ईडी ने उन्‍हें बुलाया है। मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से हटाए जाने के बाद परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिख आरोप लगाया था कि अनिल देशमुख ने पुलिस अधिकारी वझे (अब बर्खास्त) को शहर के बार और रेस्तरां से महीने में 100 करोड़ से अधिक की वसूली करने के लिए कहा था। परमवीर भी फरार हो गए हैं। पूर्व गृह मंत्री को इसके पहले ईडी ने कई बार पूछताछ के लिए दफ्तर बुलाया था मगर वह नहीं आए थे। आज सबकी नजर पूछताछ की ओर टिकी हुई है। उधर पीट कार्यालय जाने के पहले पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे हैं। आरोप लगाने वाले पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह देश छोड़कर फरार हो गए हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

49 minutes ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

17 hours ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

1 day ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

3 days ago