
Bharat varta desk: महाराष्ट्र की राजनीति में आज जो उलटफेर हुआ उसका अंदाजा किसी को नहीं था। उद्धव सरकार जाएगी यह तो तय माना जा रहा था मगर मुख्यमंत्री कौन होगा, यह अटकल एक सिरे से खारिज हो गया। जिसके बारे में माना जा रहा था कि वह मुख्यमंत्री होगा वह उपमुख्यमंत्री हो गया और जिसके बारे में यह अंदाज लगाया जा रहा था कि उपमुख्यमंत्री होगा वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर जा बैठा।
भारतीय जनता पार्टी के धुरंधरों ने आज कमाल कर दिया। 30 जून महाराष्ट्र की राजनीति के इतिहास में याद किया जाएगा। पहली बात कि शेरे महाराष्ट्र कहलाने वाले बाल ठाकरे के बेटे उद्धव ठाकरे अपने पिता की विरासत को संभाल नहीं पाए और शिवसेना के बागी विधायकों ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में उन्हें सत्ता से अपदस्थ कर दिया। एकनाथ ने आज महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली जबकि बगावत की खेल को पर्दे के पीछे से संचालित कर रहे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री की शपथ ली।
खबरों में देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाया जा रहा था मगर सारी अटकलबाजी फेल हो गई।राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने जब दोनों नेताओं को शपथ दिलाई तो लोगों को आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण दूसरे दिन होगा।
यहां बता दें कि देवेंद्र फडणवीस नहीं मुख्यमंत्री के रूप में एकनाथ शिंदे के नाम का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा सरकार में शामिल नहीं होगी मगर कुछ ही देर बाद भाजपा की ओर से उप मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस के नाम का ऐलान किया गया।
इसके बाद दिल्ली से महाराष्ट्र की राजनीति को संचालित कर रहे देश के गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया कि, ‘भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा जी के कहने पर देवेंद्र फडणवीस जी ने बड़ा मन दिखाते हुए महाराष्ट्र राज्य और जनता के हित में सरकार में शामिल होने का निर्णय लिया है। यह निर्णय महाराष्ट्र के प्रति उनकी सच्ची निष्ठा व सेवाभाव का परिचायक है। इसके बाद देवेंद्र फडणवीस का भी सुर बदल गया। उन्होंने कहा कि प्रामाणिक कार्यकर्ता होने के नाते पार्टी के आदेश का पालन करता हूं। जिस पार्टी ने मुझे सर्वोच्च पद पर पहुंचाया, उसका आदेश हमारे लिए सर्वोपरि है।
भारतीय जनता पार्टी के इस फैसले के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है कि क्या फडणवीस को ठिकाने लगा दिया गया? क्या उनका राजनीतिक कद छोटा करने के लिए उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More