पॉलिटिक्स

महागठबंधन को झटका, नहीं मिला कोई उम्मीदवार, सुशील मोदी का निर्विरोध राज्यसभा जाना तय

पटना। राज्यसभा उपचुनाव के लिए एनडीए के उम्मीदवार पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। सुशील मोदी ने बुधवार को ही अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है। आज नामांकन की अंतिम तिथि है। अंतिम समय में महागठबंधन के सबसे बड़े घटक राजद ने यह निर्णय लिया है कि राज्यसभा उपचुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारा जाएगा। अंतिम समय तक महागठबंधन को कोई उम्मीदवार नहीं मिल पाया। यह महागठबंधन के रणनीतिकारों और मुख्य रूप से राजद नेता तेजस्वी यादव के लिए एक झटका भी माना जा सकता है।

तेजस्वी और उनके रणनीतिकारों के लिए भी बड़ा झटका

राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद मनोज झा ने एनडीए के उम्मीदवार की घोषणा के बाद यह बयान दिया था कि महागठबंधन के उम्मीदवार सुशील कुमार मोदी को चुनौती देंगे। जाहिर है यह सभी जानते हैं कि राजद प्रवक्ता वही बोलते हैं जो तेजस्वी यादव चाहते हैं। या यूं कहें कि तेजस्वी यादव उसी रणनीति पर चलते हैं जो मनोज झा बताते हैं। ऐसे में यह तेजस्वी यादव और उनके रणनीतिकारों के लिए भी बड़ा झटका माना जा सकता है

राजद ने पहले लोजपा के संस्थापक स्व. रामविलास पासवान की पत्नी रीना पासवान पर दांव खेलने की कोशिश की, लेकिन लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान संभावित हार तय मानकर और राजद के मंसूबों को भांपकर अपनी मां रीना पासवान को उम्मीदवार बनाने से इंकार कर दिया। बाद में दलित कार्ड खेलने के लिए पूर्व मंत्री श्याम रजक को उम्मीदवार बनाने की बात हुई, लेकिन श्याम रजक भी तैयार नहीं हुए। अब्दुल बारी सिद्दीकी के नाम की भी चर्चा हुई, लेकिन वे भी तैयार नहीं हुए। ऐसी चर्चा है कि सिद्दीकी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संपर्क में हैं और जदयू में शामिल हो सकते हैं। जब पार्टी के नेताओं ने उम्मीदवार बनने से इंकार किया तब किसी उम्मीदवार बनाने के लिए किसी धनसेठ की खोज शुरू हुई। लेकिन इसमें भी सफलता नहीं मिली। संभावित हार तय मान कर किसी भी धनसेठ ने दांव लगाना उचित नहीं समझा। अंतिम समय मे कांग्रेस को उम्मीदवार देने को कहा गया। लेकिन कांग्रेस के भी नेता उम्मीदवार बनने से इंकार कर दिए। कोई भी नेता हार का सर्टिफिकेट लेने को तैयार नहीं हुए। इस तरह सुशील कुमार मोदी का निर्विरोध राज्यसभा जाना तय हो गया।

अब राजद के नेताओं ओर से यह दलील दी जा रही है कि बिहार सुशील कुमार मोदी से मुक्ति चाहता है और महागठबंधन इस मुक्ति की राह में रोड़ा नहीं बनना चाहता है। इसलिए उम्मीदवार नहीं देने का निर्णय लिया गया है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago