
Bharat varta desk:
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि सम्पूर्ण क्रांति के अवसर पर महागठबंधन के प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करते हुए नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महंगाई का प्रकोप है, भ्रष्टाचार चरम पर है। शिक्षा का बंटाधार है, स्वास्थ्य व्यवस्था गर्त में है। महागठबंधन की ओर से राजधानी पटना के बापू सभागार में प्रतिनिधि सम्मेलन के मौके पर तेजस्वी यादव ने विपक्ष द्वारा जारी सरकार के खिलाफ 32 पेज का आरोप पत्र जारी किया। इस मौके परतेजस्वी यादव ने कहा कि जेल से डरो नहीं, जेल को भरो। तेजस्वी ने जातीय जनगणना की जीत को सम्पूर्ण विपक्ष की जीत बताया और इसके लिए महागठबंधन के साथी लेफ्ट को बधाई दी। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, सीपीआई के डी. राजा, सीपीएम के सीताराम येचुरी और भाकपा माले के दीपांकर भट्टाचार्या ने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता तेजस्वी यादव ने किया जबकि मंच का संचालन आलोक मेहता ने किया। संविधान को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस शामिल नहीं हुई थी। कांग्रेस ने जहां सूचना नहीं देने का आरोप लगाया है वहीं राजद की ओर से कहा गया कि कांग्रेस को बुलाने पर भी नहीं आई।
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More
Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More